राज्य की सरकार पर फिर बरसे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, विक्रमशिला सेतु को लेकर भी...

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव इन दिनों लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर के सरकार और सत्ता पक्ष के नेताओं को घेर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस किया और एक बार फिर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। पप्पू यादव ने बीते दिनो राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि सरकार से परीक्षार्थियों पर ज़ुल्म बंद करने की मांग की। इन मुद्दों का हल निकाला जाय। सांसद ने कहा कि बीए बीएड बीटेक के नाम पर हेराफेरी कर कई नटवर लाल भाग चुके हैं सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

संजीव मुखिया पर चार्जशीट क्यों नहीं की गई। पीएम के द्वारा आमलोगों को सोना की खरीद नहीं करने के मुद्दे पर कहा कि आम आदमी को तंग क्यों कर रहे हैं। सब कुछ डिजिटल कर देने की मांग की। लोकसभा विधानसभा डिजिटल करें, चुनाव को डिजिटल कर दें ताकि कोई नेता चुनाव प्रचार करने न जाएं। प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में लाखों लाख रुपये लगाएंगे मगर जनता पर बोझ डालेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम विदेश यात्रा पर जितना खर्च करते हैं पहले जनता को इसका ब्यौरा दें‌। 

पप्पू यादव ने कहा कि खजाना पर जनता का अधिकार है। विक्रमशिला पुल के मुद्दे पर कहा कि सरकार ने एक भी सरकारी नाव क्यों नहीं दिया। सीना कंपनी ने जहाज क्यों बंद कर दिया। इस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। ज़ुल्म और जुल्मी आतताई सरकार हमने नहीं देखी। लोगों के दर्द को देखने गोपालपुर के विधायक क्यों नहीं गये। जिसको अपनी जनता के लिए पैसा नहीं हो। नीट प्रश्न पत्र के मामले पर सांसद ने कहा कि हमाम में सभी नंगे हैं। नीट की परीक्षा से तंग आकर बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। मानसिक तनाव से ग्रसित रहते हैं जब पेपर आउट होता है तो बच्चों का भविष्य गर्त में चला जाता है। सांसद ने नीट पेपर आउट करनेवाले पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

  

Related Articles

Post a comment