

पटना में युवती को झांसा देकर दुष्कर्म मामले में पटना जंक्शन GRP जवान गिरफ्तार,झारखंड की युवती को फेसबुक से हुआ प्यार
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Mar-2024
- Views
पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के होटल में झारखंड की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुषकर्म करने वाले दोषी जीआरपी के जवान आकाश कुमार को जांच में दोषी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सलाखो के पीछे धकेल दिया है इस करवाई की जानकारी देते हुए पटना टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों पटना के गांधी मैदान थाना में युवती के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।वरीय अधिकारियों के आदेश पर जांच करते हुए इस मामले में दोषी जीआरपी जवान आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वही टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गांधी मैदान थाने में शिकायत त्वरित नही सुने जाने और पीड़िता के शिकायत को टालने वाले दोषी पुलिसकर्मी पर करवाई होगी।इस मामले में जांच जारी है जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर विधिसम्मत करवाई की जाएगी मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा बताते चले कि बीते 3 फरवरी को पटना जंक्शन जंक्शन जीआरपी जवान आकाश कुमार पर झारखंड कोडरमा की रहने वाली युक्ति ने आरोप लगाया था कि जीआरपी जवान से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी इसके बाद जीआरपी जवान ने उसे मिलने के बहाने शादी का झांसा देकर पटना बुलाया और उसे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया जहां उसके साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया वहीं पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर वह वहां से भाग निकला।पीड़िता की माने तो होटल से निकलने के बाद वह सीधे पटना जंक्शन जीआरपी पहुंची जहां उसने GRP जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही वहीं वहीं जीआरपी द्वारा पीड़ित युवती को गांधी मैदान थाना क्षेत्र का घटना बताकर वहा से भेज दिया। इंसाफ की आस लगाए पीड़िता भागे भागे गांधी मैदान थाना पहुंची जहां उसकी गुहार सुनने के बजाय पीड़िता को प्रताड़ित कर वापस जाने को कहा गया हालांकि पीड़िता ने न्याय की आप नहीं छोड़ी और पुनः एक बार फिर वह पटना पहुंची और शिकायत वरीय अधिकारियों के पास इस मामले बताई।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी GRP जवान आकाश को इस मामले में दोषी पाते हुए जेल भेजा है।।

Post a comment