कई वर्षों से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार


समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत सखबा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्रि बिथान थाना कांड संख्या 48/23 के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सखबा गांव निवासी कामेश्वर ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र बिट्टु कुमार ठाकुर के रूप में की गई।थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिथान थाना के आलावे हसनपुर थाना, सिंघीया थाना में प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें कई वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

  

Related Articles

Post a comment