लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2024 से वरिष्ठ रंगकर्मी अजय दुबे होंगे सम्मानित।

मुंगेर/बिहार।

विश्वमोहन कुमार विधान।

बिहार के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार हीरो राजन कुमार के नाम पर अंग नाट्य मंच, बरियारपुर,मुंगेर ने “लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान” की शुरुआत 2020 से की थी।रंगमंच के क्षेत्र में अद्भुत काम करने के लिए राष्ट्रीय सम्मान के तौर पर एक रंगकर्मी को सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाता है,जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किया जाता है।


लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2024 के लिए नाट्य कलाकारों से बायोडाटा मंगवाया गया था। जिसमें अनेक कलाकारों ने विभिन्न माध्यमों से भाग लिया था।इस सम्मान के लिए निर्णायक मंडल के सदस्यों ने 2024 हेतु लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार सम्मान 2024 के लिये वरिष्ठ रंगकर्मी संस्कार भारती नाट्य केंद्र द्वारा आयोजित रंगोदय के आयोजक प्रमुख श्री अजय दुबे जी को नामित किया है।इस कार्यक्रम के निदेशक अंग नाट्य यज्ञ संजय कुमार ने यह जानकारी दी है।अंग नाट्य मंच के अध्यक्ष व संयोजक अभय कुमार हैं।


वरिष्ठ रंगकर्मियों ने देश भर से इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन किया था।इसके संयोजक अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर हैं।


24वाँ अंग नाट्य यज्ञ 2024 बरियारपुर मुंगेर में 16 से 18 फरवरी को होने जा रहा है जहां हीरो राजन कुमार (चार्ली चैपलिन द्वितीय की विशेष उपस्थिति होगी।इस अवॉर्ड के लिए एक ज्यूरी कमिटी है,जो आवेदकों की काबलियत देख समझ कर विजेता का चयन करती है।इस वर्ष विजेता को पांच हजार रूपए कैश इनाम दिया जाएगा।इसके अलावा सर्टिफिकेट,शॉल,मोमेंटो भी दिए जाएंगे। 


उत्तरप्रदेश के आगरा के रहने वाले अजय दुबे को रंगकर्म की दुनिया में सशक्त काम करने का अनुभव रहा है।पुरुस्कार निर्णायक कमिटी में वरिष्ठ रंगकर्मी संजय कुमार,अभय कुमार,समाज सेवक डॉ पवन अग्रवाल,जन सूचना संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, एडवोकेट कल्पना वास्कर,गायक चितरंजन मंडल शामिल हैं।इस पुरुस्कार को अंग नाट्य यज्ञ महोत्सव 2024 के दौरान दिया जाएगा जबकि इस प्रोग्राम में अंतरराष्ट्रीय रंगकर्मी हीरो राजन कुमार विशिष्ठ अतिथि होंगे। रंगमंच के कलाकार को सम्मान अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर द्वारा प्रदत्त किया जाएगा।हीरो राजन कुमार देश के उत्कृष्ठ कलाकारों में से है जिनपे मुंगेर ही नहीं पूरे देश को गर्व है जिनकी दुनिया भर में लोकप्रियता है। इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और यह चार्ली चैपलिन द्वितीय के अब तक पांच हजार से अधिक लाइव शो कर चुके हैं।

  

Related Articles

Post a comment