बेगूसराय में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित


नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगुरसराय जिले के राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत वुधवार को डीएवी स्कूल में पोषण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसको संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने बच्चों को कुपोषण से निबटने का उपाय बताए।

प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने डीएवी स्कूल के सभागार में बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें पोषण एवं कुपोषण के संबंध में बताया। डॉक्टर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बच्चों को यह जानकारी दी कि वे भोजन में किस तरह के पोषक तत्वों को शामिल करें जो आसानी से उपलब्ध हैं। यदि बच्चे अपने भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा सही रूप में और सही समय से शामिल करते हैं तो वह कभी भी कुपोषण का शिकार नहीं होंगे। इस अवसर पर डीएवी स्कूल की प्राचार्य मिस सविता ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की जानकारी दी। आयुर्वेद महाविद्यालय के बाल रोग के प्रभारी डॉ राजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर त्रिपाठी ने डीएवी स्कूल की प्राचार्य को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वाले से किरण, माधुरी कुमारी  स्वाति , सुमन बिहार ,डॉ राजीव कुमार शर्मा, अमित कुमार ,जयशंकर दुबे ,शैलजा जा, उज्जवल कुमार विशाल रंजन एवं स्वस्थ बच्चों को सम्मानित किया।

  

Related Articles

Post a comment