मेरे भाई की मौत साजिश का हिस्सा, FIR नहीं लिए जाने पर थाना के बाहर डटे रौशन आनंद

पटना: मशहूर शिक्षक फैसल खान और ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रौशन आनंद के भाई की मौत के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार हुआ और अब वह मामले में FIR दर्ज करवाने की कोशिश में जुट गए हैं। बुधवार को रौशन आनंद राजधानी पटना के कदमकुआं थाना में मामला दर्ज करवाने पहुंचे जहां कार्रवाई में देरी और आवेदन नहीं लिए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान आईजी जितेंद्र राणा ने ने उन्हें बातचीत के लिए भी बुलाया। इस दौरान थाना के समीप मीडिया से बात करते हुए रौशन आनंद ने कहा कि उनके भाई की मौत एक साजिश का परिणाम है।

इसी के विरुद्ध वह मामला दर्ज करवाने थाना पहुंचे थे जहां पुलिस की तरफ से लापरवाही की जा रही है और उनका आवेदन नहीं लिया जा रहा। रौशन आनंद ने दावा किया कि वह शाम चार बजे से कदमकुआं थाना में मौजूद हैं, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है। जब तक मेरे भाई को न्याय दिलाने के लिए एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक मैं यहां से नहीं उठूंगा। हम पिछले कई घंटों से थाने में बैठे हैं, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही है।रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि किसी दबाव के कारण उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आखिर किसके दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है, इसका जवाब पुलिस प्रशासन को देना चाहिए। रौशन आनंद ने कहा कि जब तक उनके भाई की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक वह थाना परिसर से नहीं हटेंगे. इसके साथ ही उन्होंने न्याय की लड़ाई बताते हुए आम लोगों और मीडिया से सहयोग की अपील की। इस दौरान रौशन आनंद के समर्थकों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान उनके अधिवक्ता भी थाना पहुंचे और कानूनी विकल्पों पर चर्चा की। 

  

Related Articles

Post a comment