PM Modi की अपील पर बिहार में पोस्टरबाजी, राजद ने पेट्रोल डीजल और विदेश यात्रा को लेकर कसा तंज

पटना: मध्य पूर्व एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से डीजल पेट्रोल के कम खपत, एक वर्ष तक सोना न खरीदने तथा विदेश यात्रा रोकने की अपील के बाद से विपक्ष लगातार हमलावर है। अब राजधानी पटना में विपक्ष पोस्टरबाजी के जरिए विरोध प्रदर्शन करने लगा है।

इसी कड़ी में राजधानी पटना में राजद ने तंज भरा पोस्टर अपने कार्यालय के बाहर लगाया है। पोस्टर में बड़े शब्दों में लिखा है देश की जनता त्रस्त, मोदी जी विदेश यात्रा में मस्त। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्टून के रूप में हवाई जहाज के ऊपर बैठा हुआ दिखाया गया है जबकि फोटो के दोनों तरफ तेल और सोना को लेकर कई बातें लिखी गई।

  

Related Articles

Post a comment