समस्तीपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ राममनोहर लोहिया


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर : लोहिया आश्रम समस्तीपुर में देश के महान समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि डॉ लोहिया ने गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों,दलितों  एवं महिलाओं के विकास और उनकी भागीदारी का जो सपना देखा था,आज बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन सपनों को धरातल पर उतारने का काम किया है। इसी कडी में पंचायती राज व्यवस्था में अति पिछड़ों, महादलितो, दलितो एवं महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित किया है तथा नौकरी में 35% महिलाओं को आरक्षण देकर देश में लोहिया के सपनों को साकार करते हुए एक मिसाल काम किया है। पार्टी ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन करके आधी आबादी की सत्ता में भागीदारी के दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी अनस रिजवान, धर्मदेव कुशवाहा, कृष्णदेव पासवान, कौशल सिंह कुशवाहा, अशरफी सहनी,रविंद्र ठाकुर, तबरेज अंसारी, नरेंद्र भगत, देवेंद्र राम, अकरम अंसारी, अब्दुल समद खान, शिवजी शर्मा, प्रमोद मिलिंद, वार्ड पार्षद शंभू राय , शारिक रहमान लवली,राजकुमार साह, उमेश कापर, मनीष कुमार, अरुण पासवान, जमील अख्तर, राम शोभित राय, प्रकाश सिंह,सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment