समस्तीपुर : भाजपा मंडल कार्यकारणी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर


समस्तीपुर जिले के बिथान भाजपा मंडल विस्तृत कार्यकारणी की बैठक बड़ी ठाकुरवाड़ी में अध्यक्ष सत्य नारायण ब्रह्मचारी के नेतृत्व में पूर्व प्रमुख सह मंडल प्रभारी सुभाष चंद्र यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए के संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान सुभाष चंद्र यादव ने कहा की भाजपा देश हित में काम करती है और इसके कार्यकर्ता अनुशासित और कर्मठ होते हैं। हसनपुर विधानसभा का भाजपा का हर एक कार्यकर्ता ऊर्जावान और कर्मठ है इसलिए विधानसभा के तीनों मंडलों में संगठन मजबूत  है जिस3 और मजबूत किया जाएगा। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, रमेश साहू , सिकंदर यादव, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment