सम्राट संभालेंगे CM की कुर्सी, BJP विधायक दल की बैठक में बनी सहमति
- by Raushan Pratyek Media
- 14-Apr-2026
- Views
पटना: बिहार की राजनीति में गहमागहमी के बीच अब पहली बार भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। बिहार भाजपा के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बन गई है और अब सम्राट चौधरी को बधाइयाँ भी मिलने लगी है। सम्राट चौधरी अब बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। कहा जा रहा है कि सम्राट बुधवार को लोक भवन में शपथ ग्रहण करेंगे।
सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा में काफी ख़ुशी का माहौल है। कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में जश्न मना रहे हैं। अब कुछ ही देर में NDA विधान मंडल दल की बैठक की जाएगी और NDA के सभी घटक दल से भी सहमति ली जाएगी और इसके बाद फिर सम्राट चौधरी लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।


Post a comment