नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए सीएम सम्राट ने की बड़ी घोषणा, मुफ्त बस यात्रा के साथ ही पेयजल और सत्तू समेत...

पटना: NEET परीक्षा में पेपर लीक होने की वजह से पूरे देश में विपक्ष हंगामा कर रहा है इस बीच NTA ने दुबारा परीक्षा आयोजित करने की तारीख की घोषणा कर दी है। NTA ने दुबारा परीक्षा के लिए छात्रों को राहत देते हुए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने और रजिस्ट्रेशन शुल्क फ्री करने की भी बात कही है। इसके साथ ही मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों को और तरह की सुविधाएं देने पर विचार करने की भी बात कही थी। अब इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए आने जाने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बड़ी में किराया नहीं देना होगा। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखा कर इन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से राज्यभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को परीक्षा के दौरान आने-जाने में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सीएम सम्राट ने नीट परीक्षार्थी के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास पेयजल, सत्तू समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है।

बता दें कि बीते 3 मई को पूरे देश में आयोजित नीट की परीक्षा में कुछ संदेह होने कर जांच की गई, जिसमें सामने आया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं और इसका कई राज्यों से कनेक्शन है। पेपर लीक की पुष्टि होने पर NTA ने परीक्षा रद्द कर दी और आगामी 21 जून को दुबारा परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने के सपने के साथ शामिल होते हैं। पेपर लीक विवाद के कारण परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ गया था। कई छात्रों ने यात्रा और रहने के खर्च को लेकर चिंता जताई थी, ऐसे में मुफ्त बस सेवा की घोषणा को एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

  

Related Articles

Post a comment