सनातन बोर्ड परिषद आयोग का गठन हो गौ माता को राष्ट्र पशु का सम्मान मिले - मनोज मोनू

पूर्णिया: पूर्णिया के एक निजी विवाह भवन में सनातन बोर्ड परिषद की प्रमंडलीय बैठक की गई। सनातन बोर्ड परिषद लोकसभा कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार मोनू के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्णिया प्रमंडलीय कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 14 जून को पूर्णिया में सनातन बोर्ड परिषद का प्रमंडलीय स्तर का कोऑर्डिनेटर सम्मेलन होना है। इस सम्मेलन में अररिया, किशनगंज, पूर्णियाँ और कटिहार के प्रखंड स्तर से जिला लोकसभा स्तर तक सभी कोऑर्डिनेटर सम्मलित होंगे।

इस दौरान कार्यक्रम प्रमुख सह पूर्णिया जिला कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार भारती ने बताया कि चार जिलों के सभी कोऑर्डिनेटर का सम्मेलन होने जा रहा है जिसकी तैयारियां जोर शोर से हो रही है। सनातन बोर्ड परिषद एक हिन्दू संगठन है जिसकी मुख्य मांग है भारत में सनातन बोर्ड परिषद के आयोग का गठन हो, गौ वंस को राष्ट्र पशु का दर्जा मिले इत्यादि। बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडलीय कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार, लोकसभा कोऑर्डिनेटर मानोज कुमार मोनू, जिला कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार भारती, जिला सह कोऑर्डिनेटर मानोज साह, लोकसभा सह कोऑर्डिनेटर खुशबू सिंह, सदर विधानसभा कोऑर्डिनेटर राहुल राज, प्रखंड कोऑर्डिनेटर दीपक झा, सह कोऑर्डिनेटर रेणु देवी, सक्रिय सदस्य प्रिंस कुमार, मनिहारी से आये उषा गुप्ता निगम कुमार सहित दर्जनों सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

  

Related Articles

Post a comment