निर्माणाधीन स्कूल भवन का शटरिंग गिरने से 1 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती

सुल्तानपुर (उप्र): शहर के जीडी गोयनका स्कूल परिसर में बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण के दौरान रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग व मचान धंसने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में नई बिल्डिंग का लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग भरभरा कर गिर गई। नीचे काम कर रहा मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर उसे बाहर निकाला।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मजदूर को जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक पैर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लग रहा है।

  

Related Articles

Post a comment