बेगुसराय में शहीद पिंटू सिंह स्मृति पुस्तकालय भवन का उदघाटन

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बखरी प्रखंड क्षेत्र के ध्यानचक्की गांव के निवासी देश के लिए शहीद पिंटू सिंह के नाम से  सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास टोजन  योजना से निर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि यह पुस्तकालय बेगुसराय में अपना स्थान कायम करेगा। इस पुस्तकालय भवन में चार कप्यूटर,पुस्तकें,फर्नीचर एवं वातानुकूलित लगाया जाएगा,जिससे बच्चों को पढ़ने-लिखने में कोई दिक्कत नही हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए एक अलग रूम में पढ़ने-लिखने की व्यवस्था की जाएगी। इस पुस्तकालय से पढ़कर भी बच्चे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो। और  कहा कि यहां की सड़कें जर्जर हैं, इसलिये बखरी अनुमंडल पदाधिकारी को पुस्तकालय भवन तक अच्छी सड़क बनाने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने को कहा है। कार्यक्रम के दौरान समाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र जीतू एवं शहीद के भाई मिथिलेश सिंह ने सांसद को चादर ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सभा को भाजपा जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कुंदन कानू, सरोजनी भारती सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन करते हुए भाजपा नेता विनोद राम ने शहीद  11 सदस्यीय कमिटी की घोषणा किया जिसके अध्यक्ष शहीद के भाई मिथिलेश सिंह अध्यक्ष एवं पिंटू सिंह की धर्म पत्नी अंजू सिंह,राटन पंचायत के मुखिया जीवो देवी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल किया गया है जो पुस्तकालय संचालन में महती भूमिका निभाएंगे।

  

Related Articles

Post a comment