शेखपुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग के जीजा अरुण भारती, दो बच्चों की हत्या मामले में कहा 'परिवार को दिलाऊंगा न्याय...'

शेखपुरा: जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव में दो बालकों की निर्मम हत्या कर बोरे में बंद करके पानी में फेंक दिया गया था। मृतक की पहचान 11 वर्षीय राजाराम पासवान के पुत्र पीयूष कुमार और प्रमोद राऊत के पुत्र अंकुश राऊत के रूप में हुई थी। हत्या की खबर जिले में आग की तरह फ़ैल गई थी और पुरे शहर में इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा और जमुई संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण भारती ने गुरुवार को कसार गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की।

इस दौरान सांसद ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि उन्हें न्याय मिलेगी और जरूरत पड़ी तो हरसंभव मदद भी की जाएगी। सांसद ने कहा कि इस घटना का पूरा ब्यौरा ले लिया गया है। इस घटना को बिहार के मुख्यमंत्री को भी बताया जायगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जायगा। वहीं क्षेत्र में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओ के सवाल पर सांसद ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, आगे जो भी होगा कानूनी कार्रवाई निश्चित तौर पर की जायगी। वहीं पीएम के विदेश दौरा के सवाल पर सांसद अरुण भारती ने कहा की पहले तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को ऊपर उठाने के लिए दौरा है। इसके साथ ही कहा कि यह बड़े नेताओं की बात है, इस पर कुछ बोलना सही नहीं होगा।

  

Related Articles

Post a comment