पूर्णिया में शिक्षक ने मर्यादा को किया तार तार, छात्रा को कोल्ड ड्रिंक के नाम पर पिलाई पेशाब
- by Manjesh Kumar
- 19-May-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने शिक्षक की मर्यादा को तार तार कर दिया है। मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामला पूर्णिया के चंपानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय की है जहां प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उसने एक 7 वर्षीया छात्रा को कोल्ड ड्रिंक के नाम पर पेशाब पिला दी। घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों के शिकायत पर आरोपी प्रधानाध्यापक खुट्टी धुनैली निवासी नंद किशोर राय को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने छात्रा की मां के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनकी बेटी रोते हुए घर पहुंची और आकर आपबीती सुनाई। बच्ची ने कहा कि हेडमास्टर साहब ने बोतल में रखे तरल पेय को ठंडा बताकर जबरन पिला दिया। जब परिजन स्कूल पहुंचे और पूछताछ की तो शिक्षक ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। बच्ची द्वारा दिखाए गए बोतल में मौजूद तरल से मूत्र जैसी गंध आने की बात कही गई, जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी शिक्षक नंद किशोर राय ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि मामले में बच्ची के माता के फर्द ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जब्त तरल पदार्थ की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a comment