विधानसभा में श्रवण होंगे नीतीश की पार्टी के नेता, अध्यक्ष प्रेम कुमार की लगी मुहर

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास और उनके ही गृह क्षेत्र नालंदा से विधायक श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव पहले पार्टी की तरफ से विधानसभा भेजा गया था जिस पर अब विधानसभा अध्यक्ष की भी मुहर लग गई है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को भी इस आशय में एक पत्र भेजा गया है और उन्हें जानकारी दी गई है कि विधानसभा अध्यक्ष ने श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है।

बता दें कि विधायक दल का नेता चुने जाने से तीन दिन पहले ही श्रवण कुमार की सुरक्षा बढाई गई थी। श्रवण कुमार को अब राज्य सरकार की तरफ से Y सुरक्षा दी गई है। इससे पहले जदयू के विधायक दल की बैठक में विधायक और पार्टी के वरीय नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था जिसके बाद श्रवण कुमार का नाम विधानसभा को भेजा गया था। अब विधानसभा अध्यक्ष ने भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है जिसके बाद अब विधानसभा में जदयू के नेता श्रवण कुमार होंगे।

बता दें कि श्रवण कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला के रहने वाले हैं साथ ही वह कई बार से विधायक भी बनते आ रहे हैं। श्रवण कुमार नीतीश सरकार में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं और उन्हें नीतीश कुमार का खास करीबी माना जाता है। अब नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता बनाया है।

  

Related Articles

Post a comment