शेखपुरा पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, कहा PM की अपील पर करें अमल

शेखपुरा: बिहार सरकार में मंत्री और विधानसभा में जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार शेखपुरा पहुंचे। शेखपुरा आगमन के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कई निर्देश भी दिए। श्रवण कुमार ने जिला मुख्यालय में स्थित सर्किट हाउस ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  नये सीएम सम्राट चौधरी ने एक रोड मैप तैयार किया है जिसपर राज्य विकास की ओर अग्रसर होगा। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में जो कार्य किया है वह स्वर्णिम कार्य रहा है, लेकिन अब सम्राट चौधरी को कमान मिला है ताकि वे उससे आगे बढ़कर भी विकास करेंगे।

पीएम मोदी ने आम जनता से सोना खरीद पर और ईंधन के खर्च पर अपील को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश हित में पीएम मोदी ने अगर कोई कदम उठाया है तो निश्चित तौर पर देश पर आने वाले संकट से बचाने का उद्देश्य है। विपक्ष पीएम की इस अपील को गलत तरीके से ले रहा है। 1967 में इंदिरा गांधी ने भी राष्ट्रीय भंडारण को लेकर कुछ इस तरह का निर्णय लिया था ताकि देश पर प्रतिकूल असर नहीं पड़े। आज पीएम मोदी ने इस बात की अपील की तो विपक्ष को परेशानी हो रही है। ग्रामीण विकास मंत्री ने पीएम के इस अपील का समर्थन करते हुए जनता को उनकी बात मानने का सलाह दी।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार को लेकर मंत्री ने कहा कि पूर्व वह जदयू के संस्थापक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। संगठन को लेकर नीतीश कुमार चिंतित रहते हैँ। संगठन का विस्तार कैसे हो संगठन को कैसे बढ़ाया जाए इसके लिए वे शुरू से ही अग्रसर रहें है। वहीं उन्होंने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे यानी सीएम नीतीश संगठन मजबूत करने के लिए लगातार काम करते है। संगठन है तो पार्टी है संगठन है तो सरकार है।

शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment