शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, PS भी हैं जख्मी, राज्य में आक्रोश का माहौल...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न तो हो गया लेकिन अगर कुछ खत्म नहीं हुआ तो वह है हिंसक वारदात। बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम से है जहां भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरा शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य में तनाव का माहौल है। घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ जब अपनी ड्यूटी से घर जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे अपराधियों ने रोक कर नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से घायल चंद्रनाथ रथ को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में शुभेंदु अधिकारी के पीएस बुद्धदेव भी जख्मी हैं जिनकी हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी की जीत में उनके पीए चंद्रनाथ रथ का बड़ा योगदान है। उन्होंने न सिर्फ शुभेंदु अधिकारी के पीए की भूमिका निभाई बल्कि एक कुशल रणनीतिकार की तरह जमीनी स्तर पर मैनेजमेंट भी संभाली थी। घटना के बाद राज्य में आक्रोश का माहौल है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। मामले को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए राज्य में भाजपा के सभी विधायकों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। 

  

Related Articles

Post a comment