डीएसपी के बाद अब राज्य के डेढ़ हजार सिपाही को मिली बड़ी सौगात, प्रोन्नति के बाद बन गए अधिकारी

पटना: बिहार पुलिस ने अपने डेढ़ हजार सिपाहियों को बड़ी सौगात दी है। अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार के तहत प्रोन्नति देकर 1545 सिपाहियों को ASI बनाया गया है। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उत्तीर्ण सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) कोटि में वेतनमान सहित प्रोन्नति दी गई है। डीआईजी कार्मिक ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें विभिन्न जिलों के साथ पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में तैनात सिपाही भी शामिल हैं। इसके अलावा 79 सिपाहियों को हवलदार कोटि में भी उच्चतर कार्यकारी प्रभार के रूप में प्रोन्नति दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश में कहा गया है कि एएसआई का अस्थायी कार्यकारी प्रभार पाने वाले सभी पदाधिकारी इस आशय का न्यायिक शपथ-पत्र देंगे कि उनके विरुद्ध किसी प्रकार की विभागीय कार्यवाही संचालित या लंबित नहीं है। इसके अलावा निगरानी या आपराधिक न्यायिक वाद भी लंबित नहीं है। इस शपथ-पत्र के बाद ही कार्यालय प्रधान कार्यकारी प्रभार संबंधी आदेश का क्रियान्वयन करेंगे। किसी भी प्रकार की विभागीय कार्यवाही लंबित रहने पर कार्यकारी प्रभार नहीं दिया जाएगा। वहीं, केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति ने करीब 391 सिपाहियों के एएसआई में प्रोन्नति के आवेदन की अनुशंसा को विभिन्न कारणों से फिलहाल खारिज कर दिया है।

  

Related Articles

Post a comment