

हसनपुर प्रखंड के महागठबंधन की बैठक में जन विश्वास महारैली को ले बनी रणनीति
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Feb-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : हसनपुर प्रखंड के महागठबंधन दल केनेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष सह देवड़ा पंचायत के मुखिया राम प्रमोद यादव ने महागठबंधन दल के वरीय नेताओं के साथ आगामी जन विश्वास महारैली को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही पार्टी नेताओं से अपने अपने दल के हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऊक्त जन विश्वास महारैली में भाग लेकर महारैली को सफल बनाने में अपनी अहम भागीदारी निभाने का
आह्वान किया। मौके पर विशेष आमंत्रित महागठबंधन दल के वरीय राजद नेता रामनारायण मंडल ,जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव, राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूभूषण यादव, जिला पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश सचिव रणवीर राय, जिला युवा राजद उपाध्यक्ष रूपेश कुमार रंजन, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, भाकपा माले नेता लक्ष्मी साह, सीपीएम जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पोद्दार सहित महागठबंधन दल के गणमान्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a comment