शहीद गुणेश्वर महतो के प्रतिमा अनावरण को ले हसनपुर प्रखंड भाकपा माले कमिटी की बैठक का हुआ आयोजन।
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Aug-2023
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर(हसनपुर):- भाकपा माले हसनपुर प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक मालदह चौक पर कॉमरेड सुरेश यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहीद किसान नेता कॉ गुणेश्वर महतो की आगामी 19 अगस्त को शहादत दिवस पर मालदह चौक पर प्रतिमा निर्माण करवा स्थापना की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। इस दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बताया जाता है की प्रतिमा का अनावरण भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे तथा इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम सिंह, पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी कॉमरेड धीरेंद्र झा, बिहार विधानसभा के सदस्य कॉमरेड सत्यदेव राम, कॉमरेड संदीप सौरव भी शामिल होंगे।बैठक के दौरान संकल्प दिवस को भव्य बनाने तथा किसानों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं को हजारों-हजार की संख्या में जुटाने के लिए घर-घर पहुंचने तथा कोष संग्रह के लिए पूरे मन से जनता को सहयोग करने की अपील भी की गई। इस प्रखंड कमिटी की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार तथा ऐपवा जिला सचिव मनीषा कुमारी, पार्टी जिला कमिटी सदस्य कॉ सुशील कुमार, हसनपुर प्रखंड सचिव कामरेड लक्ष्मी साहू ,कॉमरेड रामनरेश , कॉमरेड सुरेश राम ,कॉमरेड रहमत, कॉमरेड अनिल विक्रम, कॉमरेड शिवशंकर गुप्ता, कमलेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।नेताओं के द्वारा भाजपा के फासीवादी लोकतंत्र, आजादी को खत्म करने की राजनीति को समाज से पूरी तरह हटाने का अभियान मजबूती से चलाने का निर्णय लिया गया।


Post a comment