

ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई भाई के नेतृत्व में एक बार फिर से आशीष मोहन शुक्ला बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल में सेवा देने का दायित्व दिया गया
- by Raushan Pratyek Media
- 04-Aug-2023
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई भाई के नेतृत्व में एक बार फिर से आशीष मोहन शुक्ला बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल में सेवा देने का दायित्व दिया गया।जिसके लिए शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीलाल जी भाई देसाई जी,बिहार प्रभारी भाईअफरोज जी,एवं प्रदेश अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त किया है।आशीष मोहन शुक्ला को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर तारापुर प्रखंड कांग्रेस के द्वारा उनके मनोनयन पर खुशी व्यक्त किया गया।तारापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष निलंबर कुमार,वरीय कांग्रेसी अजय कुमार झा,नीरज सिंह,रितेश कुमार,धीरेंद्र राजहंसएवं,तारापुर विधानसभा के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए आशीष मोहन शुक्ला के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Post a comment