भाजपा किसान मोर्चा के विधानसभा प्रभारी बने विकास तिवारी, समर्थकों में खुशी

कटिहार: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, कटिहार द्वारा विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार विकास तिवारी को कोढ़ा विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है। यह घोषणा भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष राम सुग्रीवन सिंह के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की सहमति से की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर विकास तिवारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति हृदय से आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। किसानों के हितों की रक्षा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। कार्यकर्ताओं के सहयोग से कोढ़ा विधानसभा में किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करूंगा। विकास तिवारी के विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में विक्की कुमार साह, सुगम कुमार निगम, गौतम भगत, देवकांत तिवारी, संजीव तिवारी, राजीव भारती, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश मंडल, अर्चना सिंह, अंकित कुमार चौहान, मनोज चौधरी, हीरो कुमार तथा शांति जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि विकास तिवारी के नेतृत्व में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में किसान मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

  

Related Articles

Post a comment