सिवान की घटना के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन अलर्ट, पटाखा मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार के सीवान में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर के छाता बाजार की पटाखा मंडी में जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और एसओपी के उल्लंघन पर चार से पांच दुकानों को सील किया गया। टीम ने भारी मात्रा में पटाखे भी जब्त किए। बता दें कि एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रज्ञा शरण और सीडीपीओ नगर सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम छाता बाजार पहुंची।

अचानक हुई जांच और कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। टीम ने दुकानों में सुरक्षा मानकों और निर्धारित एसओपी के पालन की जांच की। जांच के दौरान कई दुकानों में खामियां और नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने दुकानों को सील कर दिया और भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए। अधिकारियों ने कारोबारियों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है।& मुजफ्फरपुर प्रशासन की माने तो पटाखा मंडी में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की सूचना मिली थी। सीवान की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है।

  

Related Articles

Post a comment