बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पांच दिनों तक क्या सब होने वाला है, पढ़ें
- by Manjesh Kumar
- 24-Nov-2026
- Views
पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नवंबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान सदन में बजट से लेकर सरकारी विधेयकों तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए विधानसभा की कार्यवाही का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पांच दिनों के इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुताबिक, सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले नए सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इसके बाद सरकार अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेगी। वहीं, कार्यवाही के अंत में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के दूसरे और तीसरे दिन सरकारी विधेयकों और अन्य राजकीय कार्यों पर चर्चा होगी। वहीं, 3 दिसंबर का दिन बजट के लिहाज से बेहद अहम रहेगा। इस दिन अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा, मतदान और विनियोग विधेयक से जुड़ी कार्यवाही होगी। जबकि 4 दिसंबर को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य और संकल्प सदन में लिए जाएंगे।


Post a comment