नीतीश कुमार ने सब लोग क्षेत्र पर दें ध्यान तो मोकामा निकल गए अनंत सिंह, शराबबंदी को लेकर कहा...
- by Pratyek Media
- 20-Apr-2026
- Views
पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के द्वारा बुलाई गई विधायक दल की बैठक में शामिल होने के बाद अब क्षेत्र भ्रमण के लिए पटना से निकल गए हैं। क्षेत्र भ्रमण में जाने से पहले उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बैठक में हुई चर्चा के बारे में बताया साथ ही एक सवाल के जवाब में बेबाकी से कहा कि उस समय हम नहीं पहुंचे थे इसलिए नहीं देख पाए। हां, हम जब पहुंचे तब नीतीश कुमार ने भाषण दिया और हमलोगों को अच्छी बातें कहीं।
अनंत सिंह ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान कहा कि हम अब पहले से अधिक आपलोगों और जनता के बीच में रहेंगे। अब हम पहले से भी अधिक घूमेंगे और जनता का काम करेंगे। विधायक को भी अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक घूमने के लिए कहा। अब नीतीश कुमार और भी बेहतर काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर कहा कि यह हम नहीं देख पाए, यह मेरे जाने से पहले हो गया था।
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के यात्रा पर निकलने को लेकर कहा कि हाँ वह यात्रा पर जायेंगे। उन्होंने खुद कहा है कि अब हम आपलोग से भी खूब मिलेंगे, जनता से भी मिलेंगे और अब काम काफी अधिक होगा। उन्होंने शराबबंदी को लेकर कहा कि हम सरकार के मालिक तो हैं नहीं, हमें जो अच्छा लगा हमने कहा और उन लोगों को जो अच्छा लगा उन्होंने किया। हम सिर्फ अपनी बात कह सकते हैं, बाकि जो हो रहा है उसके लिए हम कुछ नहीं कह सकते हैं।


Post a comment