फायरिंग की सूचना पर पहुंची असरगंज थाना पुलिस ने  एक होटल से 5 युवकों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।


ग्रामीणों द्वारा सुल्तानगंज के कुछ युवकों द्वारा अवैध हथियार के साथ सादपुर कांवरिया पथ पर अंधाधुंध फायरिंग की सूचना पर पहुंची असरगंज थाना पुलिस ने  एक होटल से 5 युवकों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार। 


गिरफ्तार में सुल्तानगंज नगर परिषद के डिप्टी चेयरमैन नीलम देवी के पुत्र अंकित कुमार और  बॉडीगार्ड महेश कुमार भी शामिल। 


असरगंज थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया की बीती देर रात ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की सुल्तानगंज जिला भागलपुर से दहशत फैलाने के लिए सादपुर कांवरिया पथ पर एक होटल में  कुछ युवक रुके हैं।कुछ देर कांवरिया पथ पर सादपुर गांव में  दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की।इसी सूचना के आधार पर दल बल के साथ सादपुर कांवरिया पथ पहुंचे।जहां कांवरिया पथ पर कांवरिया की दुकान पर फायरिंग स्थल पर कुछ हथियार की बरामदगी हुई और जिसके बाद होटल में छापेमारी की गई।जहां  5 लोगो को गिरफ्तार किया गया साथ ही और हथियार की बरामदगी की गई  जिसमे 01लोडेड  पिस्टल,एक देशी कट्टा,खोखा,एक मास्केट हथियार तथा 17 जिंदा कारतूस।पांच मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया  गया।साथ ही एक फोर व्हीलर एक बुलेट 5 मोबाइल एक लाठी को भी बरामद किया गया।उन्होंने कहा की पूछ ताछ के दौरान पता चला की  गिरफ्तार एक व्यक्ति अंकित कुमार भागलपुर जिला के सुल्तानगंज के डिप्टी मेयर नीलम देवी के पुत्र है।वहीं दूसरा व्यक्ति के पास से मिले मास्केट पूछे जाने पर कहा की वो बॉडीगार्ड  महेश कुमार है।जो बांका जिला का शंभूगंज का रहनेवाला है,लेकिन हथियार के कागज की मांग की गई तो उन्होंने कोई कागजात उलब्ध नहीं कराया  है।उन्होंने कहा गिरफ्तार में इस मामले में  अंकित कुमार,बॉडीगार्ड महेश कुमार,रूपक कुमार,सुमन कुमार और सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार सुमन कुमार सहरसा जिला का रहने वाला है।उन्होंने कहा सभी लोग दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है और सभी के आपराधिक मामले की जांच की जा रही है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment