वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने भी फोड़ा बल्लेबाजी का बम, प्रैक्टिस मैच में 20 चौके के साथ लगाई शतक
- by Manjesh Kumar
- 13-Jun-2026
- Views
पटना: इन दिनों बिहार के समस्तीपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में तहलका मचा रखा है। वैभव की शानदार बल्लेबाजी की चर्चा अभी थमी नहीं कि अब उनके भाई ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी कर सनसनी फैला दी है। वैभव के पिता ने इस मामले में सोशल मीडिया पोस्ट कर बेटे को बधाई एवं आशीर्वाद दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि मेरा छोटा बेटा आशीर्वाद ने अपना पहला शतक प्रैक्टिस मैच ने बनाया। इसके साथ ही उन्होंने स्कोरकार्ड भी शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि आशीर्वाद ने 20 चौके और 1 छक्के के साथ 87 गेंदों में 103 रन की पारी खेली। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर टीम ने भी 29.5 ओवर में 234 रन पर पहुंची।
पिता संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पोस्ट में बेटे को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। गौरतलब है कि इससे पहले संजीव सूर्यवंशी कह चुके हैं कि वह अगले दो वर्षों में आशीर्वाद को भी एक बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में तैयार करना चाहते हैं।


Post a comment