बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली जेल के अंदर योजना बना डबल मर्डर एवं डकैती की हथियार के साथ पूरा गैंग गिरफ्तार।।


 डबल मर्डर एवं डकैती की योजना विफल। जेल के अंदर से रची जा रही थी साजिश। पूरा गैंग हथियार सहित गिरफ्तार। बेगूसराय एवं अन्य जिलों में हुई कई वारदातों में अपराध स्वीकार किया। जेल के अन्दर हुई थी सभी की जान-पहचान। 02 लोडेड देशी पिस्टल,  03 लोडेड देशी कट्टा, 02 मैगजीन, 12 जिन्दा कारतूस एवं 3.5 किलोग्राम गाँजा जप्त।


   

*घटना का विवरण:-* दिनांक 30.11.23/01.12.23 की रात्रि में समय करीब 12ः40 बजे गुप्त सूचना मिली की मुफसिल थानान्तर्गत पानगाछी से पूरब हनुमानगढ़ी ढ़ाला के पास एक उजला रंग का स्कॉर्पियों पर 06-07 की संख्या में अपराधियों द्वारा अवैध हथियार से लैश होकर डकैती करने की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाई जा रही है।


प्राप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा अविलंब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें पु0नि0 मदन कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक बरौनी, पु0नि0 सुदीन राम थानाध्यक्ष मुफसिल थाना, पु0नि0 रामनिवास थानाध्यक्ष नगर, पु0नि0 अजीत कुमार थानाध्यक्ष बछवाड़ा, पु0नि0 समरेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष साहेबपुर कमाल, पु0अ0नि0 विवेक भारती थानाध्यक्ष मटिहानी, पु0अ0नि0 अमरजीत प्रताप सिंह ओ0पी0 अध्यक्ष लोहियानगर, पु0नि0 प्रमोद कुमार ओ0पी0 अध्यक्ष लाखो, पु0नि0 दीपक कुमार ओ0पी0 अध्यक्ष सिंघौल, पु0अ0नि0 अमितकांत ओ0पी0 अध्यक्ष एफ0सी0आई0, पु0नि0 अजीत कुमार ओ0पी0 अध्ययक्ष मंझौल, जिला आसूचना इकाई बेगूसराय एवं एस0टी0एफ0(STF SOG -03) बेगूसराय की टीम को शामिल किया गया।


गठित टीम के द्वारा सूचनानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पानगाछी निकट हनुमानगढ़ी ढाला के पास घेराबंदी करते हुए छापेमारी किया गया जिसमें एक स्कॉर्पियों पर 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर 02 लोडेड देशी पिस्टल, 03 लोडेड देशी कट्टा, कुल-12 जिन्दा कारतूस एवं 3.5 किलोग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।


पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछताछ में बताया गया कि पिछले एक माह में सभी मिलकर एवं इनके अन्य साथी/गैंग के द्वारा मुफसिल थानान्तर्गत पानगाछी में मोटरसाईकिल लूट, मंसूरचक थानान्तर्गत फाईनेंस कर्मी से लूट-पाट तथा नावकोठी थानान्तर्गत चमरडीहा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक से 50 हजार की रंगदारी की मांग करने की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें सभी ने अपनी-अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया।


गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के द्वारा यह भी स्वीकार किया गया कि डकैती करने हेतु एवं नावकोठी थाना व बलिया थानान्तर्गत सुपारी लेकर दो व्यक्तियों की हत्या करने की योजना को लेकर इकट्ठा हुए थें।   


ससमय पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के कारण डबल मर्डर एवं डकैती की योजना को विफल करते हुए सभी अपराधियों को अवैध लोडेड देशी हथियार, जिन्दा कारतूस एवं अवैध मादक पदार्थ(गाँजा) के साथ गिरफ्तार किया गया।

  

छापेमारी टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। 

 

*बरामदगी/जप्ती:-* 


लोडेड देशी कट्टा ः-  03


लोडेड देशी पिस्टल ः-  02


7.65 mm का कारतूस ः-  09

 

.315 mm का कारतूस ः-  03


पिस्टल का मैगजीन ः-  02


अवैध मादक पदार्थ(गाँजा) ः-  3.5 किलोग्राम


सफेद रंग का स्कॉर्पियों ः-  01

  

नगद रूपया ः-  05 हजार 



*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास:-* 


 (01) *अंकज कुमार पे0 सुनील सिंह सा0 पहसारा चमरडीहा थाना-नावकोठी जिला-बेगूसराय।* 

 *आपराधिक इतिहास:-* 

 *01* . नावकोठी थाना कांड सं0 37/23 दिनांक 03.04.23 धारा-30(ए) बि0म0नि0उ0अधि0

 *02* . नावकोठी थाना कांड सं0 102/23 दिनांक 13.08.23 धारा-302/120बी/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट। 

 *03* . नावकोठी थाना कांड सं0 153/23 दिनांक 03.11.23 धारा-384/387/504/34 भा0द0वि0। 


 *(02)* *दिलखुश कुमार उर्फ दिलखुश कुमार सिंह पे0 स्व0 मुकेश सिंह सा0 जलालपुर      थाना-मरांची जिला-पटना।* 

 *अपराधिक इतिहास:-* 

 *01* . तेघड़ा थाना कांड सं0 209/20 दिनांक 24.07.20 धारा-25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट।

 *02* . तेघड़ा थाना कांड सं0 125/18 दिनांक 14.04.18 धारा-420/414 भा0द0वि0।

 *03* . तेघड़ा थाना कांड सं0 359/19 दिनांक 14.10.19 धारा-420/414/467/468/471/120बी0/34 भा0द0वि0 एवं 66(बी)/66(सी) आईटी एक्ट। 

 *04* . मंसूरचक थाना कांड सं0 110/23 दिनांक 27.10.23 धारा-395/397 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट। 


 *(03)*  *मुरारी कुमार पे0 सुशील सिंह सा0 इनियार वार्ड नं0 10 थाना-मुफसिल(लाखो)  जिला-बेगूसराय।*    

 *आपराधिक इतिहास* 

 *01* . मुफसिल(लाखो) थाना कांड सं0 440/20 दिनांक 01.09.20 धारा-307/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट। परिवर्तित धारा-302 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।

 *02* . बलिया थाना कांड सं0 47/21 दिनांक 19.02.21 धारा-25(1-बी)ए/26/27 आर्म्स एक्ट।

 *03* . मुफसिल थाना कांड सं0 561/23 दिनांक 27.09.23 धारा-392 भा0द0वि0।

 *04* . मंसूरचक थाना कांड सं0 110/23 दिनांक 27.10.23 धारा-395/397 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट। 

 *05* . मुफसिल(लाखो) थाना कांड सं0 653/23 दिनांक 04.11.23 धारा-143/343 /323/314/353 भा0द0वि0।

 *06* . नावकोठी थाना कांड सं0 153/23 दिनांक 03.11.23 धारा-384/387/504 भा0द0वि0।  

 

 *(04.)* *चंदन कुमार पे0 राजेश राम सा0 बिरनियाँ बाजार थाना-तेघड़ा जिला-बेगूसराय।*   

 *आपराधिक इतिहास* 

*01* . फुलबड़िया थाना कांड सं0 97/20 दिनांक 13.07.20 धारा-25(1-बी)ए/26/27 आर्म्स एक्ट।

 *02* . फुलबड़िया थाना कांड सं0 67/17 दिनांक 27.05.17 धारा-414/411/413 भा0द0वि0।

 *03* . फुलबड़िया थाना कांड सं0 64/17 दिनांक 25.05.17 धारा-379 भा0द0वि0।

 *04* . तेघड़ा थाना कांड सं0 117/22 दिनांक 07.04.23 धारा-392 भा0द0वि0।

 *05* . तेघड़ा थाना कांड सं0 457/18 दिनांक 02.12.18 धारा-392 भा0द0वि0।

 *06* . तेघड़ा थाना कांड सं0 322/18 दिनांक 02.09.18 धारा-341/323/385/307 /504/506/34 भा0द0वि0। 

 *07* . बरौनी थाना कांड सं0 584/18 दिनांक 08.12.18 धारा-392/411 भा0द0वि0।


 *(05)* *अविनाश कुमार पे0 रामबाबू सिंह सा0 रजौड़ा पष्चिमी थाना-मुफसिल जिला-बेगूसराय।* 

 *आपराधिक इतिहास:-* 

 *01* . मुफसिल थाना कांड सं0 10/22 दिनांक 08.01.22 धारा-392/397/302 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट। 

 *02* . मुफसिल थाना कांड सं0 43/22 दिनांक 25.01.22 धारा-414 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट।  


 *(06)* *चंदन कुमार पे0 स्व0 आयोध्या चौधरी सा0 नयाटोला वार्ड नं0 13 थाना-मंसूरचक जिला-बेगूसराय।*


 *(07).* *वसंत कुमार उम्र-20 वर्ष पे0 सुरेश शर्मा सा0 साहपुर वार्ड नं0 11 थाना-विभूतिपुर जिला-समस्तीपुर।*


                      ***

 *बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर - 06243-230200* 


 *बेगूसराय पुलिस साइबर थाना नम्बर -7643992462* 


 *बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं0 - 6287996684*

  

Related Articles

Post a comment