

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह पेरोल पर जेल से निकले बाहर।।
- by Raushan Pratyek Media
- 04-May-2024
- Views
पटना: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह काे 15 दिनाें का पेराेल मिल गया है। बिहार सरकार ने उन्हें पेराेल दिया है। यह पेराेल उन्हें पुश्तैनी घर, जमीन व जायदाद के बंटवारे के लिए दिया गया है। शनिवार काे ही वे बेउर जेल से छूट जाते पर बेलर नहीं मिलने की वजह से नहीं निकल पाए। रविवार काे वे जेल से निकल जाएंगे। उन्हें जेल से बाहर हाेने अाैर फिर अंदर जाने के लिए 15 दिनाें का पेराैल मिला है। इसके अलावा आने-जाने के लिए छह घंटे अलग से दिए गए हैं। जेल सूत्राें के अनुसार, जेल में पेराेल से छूटने के लिए सारे कागजात शनिवार की शाम काे आ गए हैं। 2019 से वे बेउर जेल में हैं।

Post a comment