सम्राट सरकार में तबादलों का दौर शुरु, IAS अधिकारियों के बाद 61 पुलिस अधिकारी किए गए इधर से उधर

पटना: बिहार की नई सम्राट सरकार में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को एक तरफ जहां सम्राट सरकार ने कई IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया तो दूसरी तरफ एक साथ 61 डीएसपी का भी तबादला कर दिया है। सभी पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी को यथाशीघ्र नए जगह पर योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारियों में राजधानी के भी कई पुलिस अधिकारी शामिल हैं। राज्य में एक साथ 61 पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि सीएम सम्राट राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर हैं और इसी वजह से उन्होंने बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार आ सकता है।


  

Related Articles

Post a comment