मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की कारवाई : बेनीबाद सहित कई थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार..
- by Raushan Pratyek Media
- 06-Jan-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम की करवाई में कई थाना क्षेत्रों से लाखो का विदेशी शराब जब्त किया गया. बता दें की सूबे में शराबबंदी को सफल बनाने और कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर उत्पाद और पुलिस लगातार करवाई में जुटी है, इसी क्रम में मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने सूचना के बाद पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सैंकरो कार्टून शराब के साथ दो तस्कर को दबोचा.
बताया गया की उत्पाद टीम ने करजा, सदर और बेनीबाद थाना क्षेत्रों में अलग-अलग छापेमारी में दो पिकअप और एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी के पास भाग रहे एक पिकअप का पीछा करते हुए टीम ने नियंत्रण खोने पर पलटने से पहले ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया। जांच में पाया गया कि पिकअप में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी थी। ड्राइवर और पिकअप को हिरासत में लेकर थाना लाया गया.
जबकि सदर थाना क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई के दौरान एक पिकअप पर भारी मात्रा में शराब लदी हुई मिली, लेकिन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
वहीं, बेनीबाद थाना क्षेत्र में तीसरी कार्रवाई के दौरान भी भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.
बताया जा रहा है कि बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 200 कार्टून से अधिक होने की संभावना है। सभी बरामद शराब का मिलान किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है.


Post a comment