बेगूसराय वास्तु विहार में भीषण डकैती, डकैतों ने लोगों को बंधक बनाकर किया डकैती



नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगुसराय में बेखौफ अपराधियो ने जिले के पचंबा में स्थित वास्तु विहार परिसर के दो घरों में भीषण डकैती की है। वास्तु विहार में रहने वाले नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर के घर के पीछे का कंटीला तार काटकर रात करीब 12.15 बजे दस डकैत अंदर घुस गए और दरवाजा तोड़ कर फ्लैट में प्रवेश किया। इसके बाद घर में घुसे डकैतों ने हथियार के बल पर आनंद ईश्वर और उनकी पत्नी सुषमा कुमारी हाईस्कूल में लाइब्रेरियन को बंधक बनाया तथा मुंह पर टेप चिपका दिया। उनके घर में पैसे और जेवरात खोजने के लिए सामानों को कमरे में बिखरा दिया। इस दौरान डकैतों ने आनंद ईश्वर के साथ मारपीट भी की और उनकी पत्नी ने जो जेवरात पहने हुए थे, वह ले लिया। इसके बाद सभी डकैत जयंत-48 में रहने वाले मुकेश पोद्दार के घर में बाउंड्री पार कर घुसे। जहां डकैतों ने उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया। उनके घर से नकद और जेवरात सहित 20 लाख से अधिक की संपत्ति लूट लिया। इस दौरान मुकेश का पुत्र अमन ने साहस का परिचय देते हुए अपने घर के पोर्टिको से कूदकर आसपास के लोगों को जगाया। डकैतों ने मुकेश पोद्दार के घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया तथा डीवीआर भी खोल लिया। जिसके बाद लोगों को जगता देखकर हथियार बंद डकैत हथियार लहराते हुए वहां से भाग गए। अन्यथा कई और घरों में डकैती हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार एवं सिंघौल सहायक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी के आधार पर डकैतों की पहचान एवं मामले की छानबीन कर रही है। खोला गया डीवीआर बालू से बरामद किया गया है। जांच के दौरान बाघ की ओर डकैतों के जाने के निशान मिले हैं। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार को भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तरीके से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन करते हुए सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment