MLC चुनाव में JDU की हार पर मंथन, नीतीश-ललन-निशांत रहे नदारद, उमेश कुशवाहा बोले - BJP से फेविकोल वाला जोड़
- by Manjesh Kumar
- 05-Nov-2026
- Views
पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव में तीन सीटों पर मिली हार के बाद जदयू ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री निशांत कुमार नदारद रहे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। चार सीटों में से JDU को सिर्फ पटना स्नातक सीट पर जीत मिली, जबकि सारण, दरभंगा समेत तीन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
बैठक में हार के कारणों, संगठन की कमजोरी और चुनाव के दौरान नेताओं-कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। जीतने-हारने वाले उम्मीदवारों के साथ जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को भी बुलाया गया था। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित कर निष्कासित करने की बात कही गई।
वहीं BJP के साथ रिश्तों पर सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि NDA में BJP के साथ JDU का रिश्ता फेविकोल की तरह मजबूत है। वहीं मामले को लेकर दरभंगा स्नातक सीट के प्रत्याशी अभिषेम झा ने कहा कि मैंने चुनाव से जुड़ा अपना पूरा अनुभव पार्टी के सामने रख दिया है। नेतृत्व ने गंभीरता से सुना है। पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है, ये आंतरिक मामला है। फिलहाल तीन सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन जारी है। पार्टी की कोशिश कमियों को दूर कर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की है।


Post a comment