'मेरा राम केवल भजन में मिलेगा' अंतरराष्ट्रीय श्री राम कथावाचक राजन जी महाराज
- by Manjesh Kumar
- 05-Nov-2026
- Views
सुल्तानपुर: प्रभु धन संपदा से नहीं सिर्फ भजन से ही प्राप्त होते हैं। राम कथा के श्रवण से व्यक्ति के जींवन में मर्यादित आचरण अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय श्री राम कथा गायक राजन जी महाराज ने बल्दीराय के सिंहनी झील के अमृत गार्डेन में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन की कथा में कहीं। छठवें दिन की कथा में श्रीराम विवाहोत्सव के साथ सीता की विदाई के बाद आज श्री राम वनगमन की कथा में निषाद राज गुह, केवट संवाद, ऋषि भारद्वाज से भेंट के बाद ऋषि बाल्मीकि के संवाद का सुंदर वर्णन किया। सोई जाने जेहिं देइ जनाई। प्रभु जी रीझे ला रिझावै ला कवन गुनवा से, जैसे मधुर भजनों पर श्रोता आनन्दमग्न हो झूमते रहे।
सातवें दिन की कथा में भीड़ के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। विशाल पांडाल के बाहर भी हजारों कुर्सियां लगवानी पड़ी। सप्तम दिवस की कथा में लगभग 30 हजार से अधिक लोग कथा श्रवण में आये। कथा आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष सुल्तानपुर उषा सिंह के पति ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह के अनुसार लगभग 40 से 50 हजार लोग कथा श्रवण व प्रसाद ग्रहण करने को पधार रहे हैं। आज की कथा में भाजपा नेता अयोध्या सन्तोष सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह,ओज कवि राज किशोर सिंह किशोर तिलोई, जिला जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या महंत दिनेन्द्र दास, महंथ राजू दास जी महाराज अयोध्या सहित तमाम गणमान्य जन व भक्त श्रोतागण मौजूद रहे।


Post a comment