धनतेरस से छठ तक पर्वों की धूम, शांति और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
- by Manjesh Kumar
- 05-Nov-2026
- Views
शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने रखे सुझाव
कटिहार: कटिहार धनतेरस, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कटिहार नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम डॉ सूरज कुमार एवं एसडीपीओ विशाल आनंद के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शहर की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपमहापौर मंजूर खान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शहर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पर्वों के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। खासकर त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने पर जोर दिया गया।
वहीं, अधिकारियों ने भी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से बचने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेंगे। बैठक का उद्देश्य प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न कराना रहा।


Post a comment