पोते की मौत के बाद तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के शक में रची गई मंदिर के पुजारी, हीरालाल मंडल की हत्या की साजिश

आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू और माला बरामद डीएसपी ने किया खुलासा 

कटिहार: कटिहार जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र के खरसोता पंचायत में वृद्ध पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिसमें अनंत लाल मंडल और उसके दो पुत्र शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनंत लाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों पुत्र फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गुरुवार को आजमनगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी मंगलेश कुमार ने हत्याकांड के उद्भेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को खरसौता पंचायत स्थित नरकटिया श्मशान घाट के समीप निर्माणाधीन शिव मंदिर के वृद्ध पुजारी हीरालाल मंडल की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की थी।

डीएसपी के अनुसार, हत्या के पीछे अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र को लेकर उपजा संदेह मुख्य वजह सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी अनंत लाल मंडल के पोते की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। उसे शक था कि पुजारी हीरालाल मंडल द्वारा की गई झाड़-फूंक और तंत्र विद्या के कारण उसके पोते की मौत हुई है। इसी संदेह और रंजिश में उसने अपने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

  

Related Articles

Post a comment