बेऊर जेल से पेशी के लिए लाए गए तीन कैदियों को रास्ते में मिली नशीली दवाइयां, खा कर बेहोश हो गए तीनों
- by Manjesh Kumar
- 25-May-2026
- Views
पटना: बिहार में शराबबंदी के बाद सभी प्रकार के नशा पर प्रतिबंध है और पुलिस लगातार इसे प्रभावी बनाने के लिए मेहनत कर रही है। इस बीच राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस की निगरानी में जेल से पेशी के लिए कोर्ट कार्य गए तीन कैदियों ने नशा किया। नशा करने के बाद तीनों बेहोश हो गए जिसके बाद पुलिस और जेल महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार विभिन्न मामलों में जेल में बेऊर बंद शुभम, विक्की और अविनाश को पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था।
कोर्ट से पेशी के बाद उन्हें कैदी वाहन से वापस जेल ले जाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में कही जाम में कैदियों के बाइक सवार दोस्तों ने नशीली टैबलेट दी। वाहन में ही कैदियों ने वह टैबलेट खा लिया जिसके कुछ देर बाद वे बेहोश हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जिसके बाद उन्हें आनन फानन में PMCH लाया गया जहां इलाज के बाद अब उनकी स्थिति स्थिर है। फिलहाल तीनों कैदियों को हाई सिक्योरिटी निगरानी में रखा गया है। इसके साथ ही कैदियों के पास नशीली दवाइयां कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है।


Post a comment