देर रात खान सर के कोचिंग पर हमला, गार्ड का फटा सर, फायरिंग का भी आरोप, पुलिस जुटी जांच में...

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने खान सर की कोचिंग पर हमला कर दिया। घटना में कोचिंग के तीन सिक्योरिटी गार्ड का सर फट गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना की सूचना पर देर रात कोचिंग पहुंचे खान सर ने दावा किया कि हमले के दौरान फायरिंग भी की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ कोचिंग संचालक कम फीस होने की वजह से नाराज थे और उन लोगों ने ही हमला किया है। कोचिंग संचालकों ने दो दिन के अंदर कोचिंग उड़ाने की धमकी दी है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, टाउन डीएसपी राजेश रंजन समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। सीसीटीवी से हमलावरों की पहचान की जा रही है। मामले को लेकर डीएसपी राजेश रंजन ने कहा कि 10 से 12 की संख्या में पैदल पहुंचे असामाजिक तत्वों ने हमला किया और तोड़फोड़ के साथ ही मारपीट की है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। वहीं मामले को लेकर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि मारपीट का मामला है, सब्जी हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे जब्त कर लिए गए हैं। हमला में जो लोग शामिल होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment