पूर्णिया में आपसी विवाद में किसान की पीट पीटकर कर हत्या, तीन आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

पूर्णिया: धान-रोपनी करते समय पटूआ खेंत में पानी जाने के विवाद में एक किसान की लाठी - डंटे से पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है।सरसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल पूर्णिया भेजा है, तथा तीन आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक 55 वर्षीय किसान जयकुमार साह मंगलवार की दोपहर लगभग में अपने खेत में पटवन कर खेत जोत कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी के पटूआ खेंत में पानी चला गया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद अगल बगल के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया और जब लोग मौके पर पहुंचे तब आरोपी फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सरसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मामले में सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जीएमसीएच अस्पताल पूर्णिया भेजा गया है, तथा तीनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment