लालू परिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली राहत, ईडी से मांगी स्पष्टीकरण, अगली सुनवाई...
- by Manjesh Kumar
- 03-Oct-2026
- Views
नई दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। हालांकि जब राहत महज कुछ दिन के लिए ही मिली है लेकिन आज पूरे परिवार ने चैन की सांस जरूर ली होगी। दरअसल IRCTC होटल घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली सुनवाई आज टल गई। अब सुनवाई अगले 30 अक्टूबर को होगी। सुनवाई के लिए लालू - राबड़ी - तेजस्वी समेत सभी 9 आरोपी कोर्ट में पेश होने पहुंचे थे।
मामले में लालू यादव के वकील वरुण जैन ने बताया कि अदालत ने आरोप तय करने का आदेश दे दिए हैं। आज औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाने थे। आदेश में लिखा है कि पिछली अदालत आरोप तय करके इस अदालत को भेजेगी। यह एक कानूनी प्रक्रिया है। इसलिए अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय से स्पष्टीकरण मांगा है कि औपचारिक आरोप तय करने के संबंध मे ं आगे क्या प्रक्रिया होगी। ED इस पर 30 अक्टूबर को कोर्ट में अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी।'
वकील ने बताया कि कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की बीमारी के आधार पर पेशी से छूट की मांग को मंजूर कर लिया है। अदालत ने बचाव पक्ष से कहा है कि वे ED से पुष्टि करें। अगर प्रक्रिया 30 अक्टूबर को पूरी हो जाती है, तो लालू यादव उस दिन कोर्ट में पेश होंगे, नहीं तो अगले दिन उपस्थित होंगे। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने ही 10 सितंबर 2026 को लालू, तेजस्वी, राबड़ी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। वहीं, कोर्ट ने 7 आरोपियों को बरी कर दिया था। इस मामले ED 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
बता दें कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी होटल का रांची और पूरी में टेंडर सुजाता होटल्स को दिए जाने की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान जमीन लेनदेन की गई।


Post a comment