पीएम मोदी के प्रेरक बातो को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचायेंगे: प्रभात मालाकार

मुजफ्फरपुर: नगर विधानसभा के गरीबनाथ नगर मंडल के वार्ड नंबर 24 के बूथ संख्या 171 संतोषी माता मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी कार्यक्रम मन की बात का 138वां एपिसोड भाजपा नेताओं ने सुनी। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि मन की बात मे पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का स्मरण, सोमनाथ और मोढेरा मंदिर की विशेषता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण मे हमारा योगदान, जनगणना को लेकर संदेश, कुपोषण को लेकर जागरूकता, आंवला का ज़िक्र और खासकर नशा मुक्त अभियान पर विशेष बल दिया जो काफी प्रेरक था।

पीएम मोदी के इन प्रेरक बातें जो राष्ट्र निर्माण मे अतिमहत्वपूर्ण है, बूथ स्तर के माध्यम से हम जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भोला चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, रंजीत साहू, राकेश तिवारी, रमण मिश्रा, अनुमान चंद्रवंशी, उदयशंकर सिंह नन्हे, अनंत गुप्ता, रोहन शर्मा, देवीलाल, अशोक शर्मा, विनोद कुमार, शंकर सिंह, दीपक गुप्ता, विवेक पाठक, केशव कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद रहें।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment