गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मार कर हत्या, उत्तर प्रदेश से बारात में आया था मृतक

गोपालगंज: गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां शादी समारोह में डांस करने आए लौंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। घटना गोपालगंज के कटैया थाना क्षेत्र के जमुनहा के पास पटोहवा गांव की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिलांतर्गत तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ पाटन गांव निवासी सोनू गोंड के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक उत्तर प्रदेश से आए एक बारात में लौंडा डांस करने के लिए आया था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान मृतक लौंडा डांस कर आराम करने बैठा था तभी कुछ मनचले उसे जबरदस्ती खींच कर सुनसान जगह पर ले जाने लगे। इस दौरान उसने जब विरोध किया तो उन्होंने उसके लेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में लोगों ने उसे आनन फानन में अस्पताल ले पहुंचाया लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। घटना के संबंध में ड्रामा पार्टी के संचालक रामायण यादव ने बताया कि मृतक उनके साथ करीब 7 वर्षों से काम कर रहा था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश में जुट गई है।

  

Related Articles

Post a comment