यूपी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूती बढ़ाए कार्यकर्ता: मंत्री
- by Manjesh Kumar
- 09-Aug-2026
- Views
पटना: ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता सह यूपी जदयू के संगठन प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू, एक राष्ट्रीय सोच वाली पार्टी है। 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ानी है। यह जदयू के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है।
रविवार को मंत्री ने राजगीर परिसदन में यूपी जदयू के प्रदेश सचिव जयप्रकाश पटेल एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों एवं जनसंवाद पर जोर देने कहा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने यूपी में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। बिहार से यूपी तक नीतीश कुमार जी के विकास और सुशासन के मॉडल की चर्चा हो रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जदयू की विकासवादी सोच और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें।


Post a comment