कटिहार रेलवे स्टेशन पर चलाया गया मेगा जांच अभियान, बेटिकट यात्रियों से वसूले गए दो लाख रुपए
- by Manjesh Kumar
- 17-May-2026
- Views
कटिहार: कटिहार रेलमंडल में रेलवे मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के नेतृत्व में मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बगैर टिकट के यात्रा कर रहे रेलयात्रियों में हड़कंप मच गया। पूरी टीम के स्टेशन पहुंचते ही बेटिकट यात्रा इधर उधर भागने लगे। इस दौरान 6 घंटे की ताबड़तोड़ टिकट चेकिंग में 26 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। बेटिकट यात्रियों से कुल 2,10,320 का जुर्माना वसूला गया। कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन नंबर 12424 राजधानी एक्सप्रेस के खुलने से पहले ही रेलवे मजिस्ट्रेट गौरव कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और सभी कोच के गहन जांच करने का निर्देश दिया।
कटिहार स्टेशन से किशनगंज जाने वाली चलती ट्रेन में लगातार चेकिंग जारी रही। वापसी में ट्रेन संख्या 20505 राजधानी एक्सप्रेस में भी किशनगंज से कटिहार तक सघन जांच अभियान चलाया गया। अप और डाउन दोनों दिशाओं से में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस क्रम में चेकिंग के दौरान रेल पुलिस ने 3 AC कोच में लावारिस हालत में रखे दो बड़े पैकेट बरामद किया। जब इस पैकेट की जांच की गई तो भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया
रेलवे मजिस्ट्रेट की इस ऑन-स्पॉट कार्रवाई से रेल राजस्व को चूना लगाने वालों पर भी नकेल कसी गई। इस विशेष और रिकॉर्डतोड़ अभियान में रेलवे मजिस्ट्रेट गौरव के साथ पेशकार कुलदीप कुमार सिन्हा, नवीन कुमार, प्रिंस कुमार, आदित्य नंदन, आर पीएफ और जी आरपी के जवान शामिल थे। रेल प्रशासन ने पूरे गांजा बरामदगी को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Post a comment