विधान परिषद की आठ में से 6 सीटों पर राजद ने जारी की उम्मीदवार की सूची, डॉ संजीव को...

पटना: आगामी नवंबर में विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के आठ पद रिक्त हो जाएंगे जिसके लिए चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर संबंधित सीट के उम्मीदवारों ने अपना सियासी संपर्क करना शुरू कर दिया है। इसी बीच राजद ने शुक्रवार को आठ मे से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जारी सूची पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर हैं। सूची में शिक्षक और स्नातक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार शामिल हैं।

राजद ने पटना की दोनों विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ संजीव कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी ने दिलीप कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों नामों के ऐलान के साथ पटना में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है।  सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद ने प्रो जयराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी डॉ रश्मि विनायक गौतम को दी गई है। इन दोनों सीटों पर भी अब पार्टी का रुख साफ हो गया है।


राजद की सूची में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार का नाम है। इसके अलावा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने अभी सभी आठ सीटों के लिए नाम जारी नहीं किए हैं। छः उम्मीदवारों की घोषणा के बाद दो सीटें बाकी हैं। इन दोनों सीटों पर पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी विचार किया जा रहा है।

  

Related Articles

Post a comment