मुंगेर : असरगंज प्रखंड निवासी रितेश ने शिक्षा के क्षेत्र में भोपाल से उच्च डिग्री हासिल किया।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।



तारापुर विधानसभा क्षेत्र प्रखंड असरगंज ग्राम मंगरपा के निवासी रितेश कुमार ने छात्र जीवन से संघर्ष करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एस.एस.एस.यू.टी.एम.एस.भोपाल मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय से उच्च डिग्री हासिल करते हुए,पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय से पी.एच.डी.की उपाधि प्राप्त किया।वर्ष 2015 में भी तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर द्वारा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्वर्णपदक हासिल किये हैं।श्री रितेश कुमार ने कहा कि शोध निर्देशक डाॅ अरुण मोदक के निर्देशन में शोध शीर्षक प्रासेप्शन ऑफ ई-लाइब्रेरी यूज एज एकेडमिक लाइब्रेरी सर्विसेज डिलीवरी मीडियम फाॅर वेब-वेस्ड कोर्सेज के ऊपर शोध कार्य अन्य राज्यों के विश्वविद्यालय में किया। उन्होंने कहा कि मेहनत का लगन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पी.एच.डी.की उपाधि प्राप्त हुआ।मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है।वर्तमान में बिहार सरकार जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं,उसमें पुस्तकालय के प्रति ध्यान गंभीरता से लेनी चाहिए। क्योंकि पुस्तकालय जन शिक्षा के वास्ते एक जागृत शक्ति हैं।पुस्तकालय जन-शिक्षा,पुस्तकालय एवं जन चेतना के व्यापक प्रचार के अलावा प्रमुख क्रियाशील माध्यम हैं।आज के युग में पुस्तकालय पुस्तकों का आदान-प्रदान ही नहीं करता हैं।इसके अलावा जनता में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने की तीव्र अभिलाषा को जन्म देता हैं,ऐसे तो बिहार सरकार पंचायत स्तर पर एवं स्कूलों में ई- लाइब्रेरी लैस से व्यवस्थित करने की योजना बनायी हैं,लेकिन स्कूलों एवं महाविद्यालय में भी पुस्तकालय की पढ़ाई होनी चाहिए एवं विश्वविद्यालय स्तर पर स्थायी विभाग भी खुलनी चाहिए।मैं जिस तरह ई-लाइब्रेरी संबंधित एवं लाइब्रेरी साफ्टवेयर पर शोध अध्ययन कार्य किये हैं इस समय वर्तमान में हर शिक्षण संस्थानों में ई-लाइब्रेरी बहुत ही जरूरी हो गया है।मैं महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय से आये एक्सटर्नल एग्जामिनर डाॅ रंजीत कुमार चौधरी,डीन डॉ कंचन प्रसाद, प्रो.ललित कुमार चौधरी,डाॅ रजनीश त्रिवेदी के नेतृत्व में पी.एच.डी.उपाधि प्राप्त किया, इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता को देता हूं।आज हम अपने माता-पिता के मार्गदर्शन के बदौलत यहाँ तक पहुँच पाया और जो भी मुझे इस कार्य में सहयोग किया उनको भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

  

Related Articles

Post a comment