तीन महीने से नल-जल ठप, 500 मीटर दूर से पानी लाने को मजबूर कोसरा वार्ड-10 के लोग, डीएम से लगाई गुहार

शेखपुरा: जिले के ग्राम कोसरा के वार्ड नंबर 10 में पिछले तीन महीने से नल-जल योजना की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। नल से पानी की आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पानी के लिए करीब 500 मीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, शेखपुरा को आवेदन देकर पेयजल संकट से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने से उन्हें दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नल-जल की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि वार्ड के लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके और उन्हें पानी के लिए दूर-दराज भटकना न पड़े।

  

Related Articles

Post a comment