नाबालिग के शव को पहले बेड के नीचे छुपाया, अगले दिन फेंका कोल्ड स्टोरेज के पीछे, जब पकड़ाया तो...
- by Manjesh Kumar
- 26-Apr-2026
- Views
पटना: बीते दिनों राजधानी पटना में एक नाबालिग बच्ची के अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मामले की जानकारी पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने खुद प्रेस वार्ता कर दी। SSP ने बताया कि बीते 22 अप्रैल को बायपास थाना में नाबालिग के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 10 वर्षीय बेटी विद्यालय जाने के क्रम में एक घर में दूध पहुंचाने गई जो अब तक वापस नहीं लौटी है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान पटना सिटी इलाके के चौक थाना क्षेत्र के लाल इमली क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार के रूप में की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह बाईपास थाना क्षेत्र के मीठा कुआं इलाके में एक मकान में किराए पर रहता है तथा वह घूम घूम कर स्टीकर, फोटो, चाबी रिंग वगैरह बेचता था। उसने पुलिस को बताया कि मृतिका नाबालिग अक्सर उसी रास्ते से दूध लेकर जाती थी जिस पर वह करीब एक डेढ़ महीने से नजर रखे हुए था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने नाबालिग को बीच में कई बार स्टिकर, फोटो या कुछ रुपए भी देता था। घटना के दिन भी वह नाबालिग को स्टीकर देने के बहाने अपने घर लेकर गया था।
SSP ने कहा कि आरोपी ने बताया मेरे घर पहुंचते ही नाबालिग को कुछ खतरा महसूस हुआ और वह हल्ला करने लगी जिसके बाद घबरा कर उसके ऊपर मसाला पीसने वाले लोढ़ा से सर पर मार दिया जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो कर बेहोश हो गई। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने उसके बाद नाबालिग के शरीर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और अपने ही घर में बेड के नीचे कंबल से लपेट कर उसका शव छुपा दिया। अगले ही दिन उसने शव को बेगमपुर स्थिति मुतनिया गली में कोल्ड स्टोरेज के पीछे शव फेंक दिया तथा हत्या से संबंधित अन्य संदिग्ध सामान घर के बगल में बने कूड़े कचड़े के ढेर पर एक एक कर फेंक रहा था। SSP ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त कहीं लगा पत्थर, खून लगा दो तकिया, दूध का बर्तन, घर के दीवार पर खून का दाग, विभिन्न तरह का स्टिकर, एक फोन जिसमें ढेरों अश्लील वीडियो भी मिले, एक गमछा तथा उसके घर के बगल में कूड़े के ढेर से खून लगा बेडशीट, घटना के दौरान पहना हुआ काला पैंट, सफेद रुमाल, लाल गमछा तथा मृतिका का चप्पल बरामद किया है। SSP ने बताया कि आरोपी के स्वीकारोक्ति के बाद अब आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।


Post a comment